स्वदेशगीत एवं संवेदनाकविता

आँगन में तुलसी और धूप

सुबह सवेरे धूप उतरी, तुलसी के पत्तों पर चुपचाप, मन के सूने कोने में फिर, बजने लगे पुराने आलाप। माँ के हाथों की खुशबू सी, भीनी-भीनी हवा चली, कंक्रीट के इस जंगल में, बचपन की इक गली मिली। थोड़ा ठहरो भागमभाग में, घर को घर रहने दो ना, नदिया सी इन संवेदनाओं को, कल-कल कर बहने दो ना॥

अन्य कविताएँ एवं कार्यक्रम देखें

समोद एवं स्वदेश की और भी रचनाएँ पढ़ने के लिए काव्य संग्रह देखें।