समोदग़ज़लकविता
जिंदगी में गर किसी के रहनुमा हो जाओगे
जिंदगी में गर किसी के रहनुमा हो जाओगे !
देख लेना उसकी नजरों में खुदा हो जाओगे !!
आज कुछ अच्छा करो तो कल की पीढ़ी के लिए !
इक अमर आदर्शवादी देवता हो जाओगे !!
कोई भी मकसद मुकम्मल हो नहीं सकता, अगर !
इक जरा सी बात को लेकर खफा हो जाओगे !!
तब समझ लेना ये तुम, जो भी किया अच्छा किया !
जब किसी के शब्द की आलोचना हो जाओगे !!
तुम फुदकना अपने घर तक ही रखो तो ठीक है !
हमसे टकराकर मियाँ पल में हवा हो जाओगे !!
जाओ तुम जाकर 'चरौरा' उसके आँसू पोंछ दो !
तुम किसी मासूम बेटी की दुआ हो जाओगे !!
— समोद कमांडो 'चरौरा'